Headlines

बुरहानपुर में झमाझम बारिश:शाम से मौसम बदला, रात में कई इलाकों में जल जमाव, 15.9 इंच बारिश दर्ज




बुरहानपुर जिले में गुरुवार शाम से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम 6:30 बजे के बाद शुरू हुई बारिश रात 8 बजे तक तेज हो गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई। जिले में 1 जून से अब तक कुल 15.9 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। तेज बारिश के कारण लोहार मंडी, सिंधीपुरा, हरीरपुरा, मोमिनपुरा, शनवारा, आलमगंज और मालीवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों की सड़कें पानी में डूब गईं। इससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें बारिश के बाद गिरावट दर्ज की गई। जिले की औसत वार्षिक बारिश का आंकड़ा 823.6 मिमी है। इस साल 1 जून से अब तक औसत 402.9 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले साल की इसी अवधि में हुई 258.4 मिमी बारिश से काफी अधिक है। इंच में बात करें तो इस साल 15.9 इंच बारिश हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 10.2 इंच था। तहसीलवार स्थिति इस प्रकार है: बुरहानपुर में 1 जून से अब तक 415.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि पिछले साल यह 185.7 मिमी थी। नेपानगर में 572.5 मिमी (पिछले साल 292.0 मिमी), धूलकोट में 465.3 मिमी (पिछले साल 186.8 मिमी) और खकनार में 158.4 मिमी (पिछले साल 369.2 मिमी) बारिश दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *