![]()
झज्जर जिले के देवरखाना गांव की मधु कुमारी ने इंदौर में हुई वरिष्ठ राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ ही उनका चयन आगामी एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हो गया है। मधु कुमारी ने रिलायंस मेट सिटी के सहयोग से प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने 60 किलोग्राम भार वर्ग की रिंग फाइट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सेमीफाइनल में उन्होंने महाराष्ट्र की खिलाड़ी को हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया मधु की इस कामयाबी पर रिलायंस मेट सिटी के निदेशक एसवी गोयल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मधु ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। एसवी गोयल ने यह भी बताया कि रिलायंस मेट सिटी के पास स्थित देवरखाना गांव ने किक बॉक्सिंग में कई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यहां से कई और खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे। मधु की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक : मनीष जायसवाल एसवी गोयल ने मधु के प्रशिक्षक जसवंत सिंह को भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिलायंस मेट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष जायसवाल ने भी मधु कुमारी को स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। मनीष जायसवाल ने कहा कि मधु की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मधु को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस जीत के साथ मधु कुमारी ने 12 से 21 दिसंबर 2026 तक कंबोडिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह उपलब्धि उनके लगातार परिश्रम, खेल के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत का नतीजा है।
Source link
झज्जर की मधु ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण:एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन, दिसंबर में जाएगी कंबोडिया
