Headlines

झाबुआ में पुराने मकान से निकला अजगर:रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा, देखने लग गई लोगों की भीड़




झाबुआ जिले की थांदला तहसील के सेमलिया गांव में रविवार देर शाम एक पुराने मकान में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। घटना खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्थित दिनेश कटारा के पुराने मकान की है। मकान में अजगर दिखने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालात को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत स्नेक कैचर और रेस्क्यू टीम को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सुरक्षित काबू रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी और मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम ने बताया कि अजगर को गांव से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। समय पर हुई इस कार्रवाई से गांव में कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *