Headlines

झामुमो बैठक में शिबू सोरेन प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की हुई समीक्षा



झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की बैठक शनिवार को दुम्बीसाई स्थित अर्जुना हॉल में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। इसमें केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, प्रखंड और नगर इकाइयों के अध्यक्ष-सचिव, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में 4 अगस्त 2026 को चाईबासा में दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा हुई। इसी कार्यक्रम में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ था। वक्ताओं ने कहा कि इससे साफ है कि शिबू सोरेन के संघर्ष, त्याग, विचार आज भी झारखंड की जनता के लिए प्रेरणा हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *