Headlines

टिप्स:कैसे जानें कि संस्थान में आपकी नौकरी सुरक्षित है




आज के समय में नौकरी हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी हो गई है। नौकरी से अब आमदनी के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिल जाती है। इसलिए हर कर्मचारी यह जानना चाहता है कि संस्थान में उसकी नौकरी सुरक्षित है भी या नहीं। कुछ बातों पर ध्यान देकर आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। 1. संस्थान की स्थिति पर नजर रखें
अगर संस्थान को लगातार नुकसान हो रहा है, कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है या वेतन हर बार देर से मिल रहा है, तो यह चिंता की बात हो सकती है। ऐसी स्थिति इस ओर इशारा करती है कि संस्थान आर्थिक दबाव में है और भविष्य में कर्मचारियों की नौकरियों पर भी असर पड़ सकता है। अगर काम का माहौल खराब हो रहा है, सुविधाओं में कटौती हो रही है, तो इसे भी संकेत के तौर पर देखें। 2. अपने काम पर भी लगातार ध्यान दें
अगर आपके काम की लगातार तारीफ होती है, आपको अच्छा फीडबैक मिलता है और आपकी जिम्मेदारियां भी धीरे-धीरे बढ़ रही हैं, तो यह एक अच्छा संकेत है। लेकिन अगर बार-बार आपके काम में कमियां निकाली जा रही हैं, फीडबैक खराब मिल रहा है या आपको जरूरी कामों से दूर किया जा रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और स्थिति को गंभीरता से समझना चाहिए। 3. प्रबंधन के व्यवहार को समझें
यह भी देखते रहें कि संस्थान के अधिकारी सभी कर्मचारियों के साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं। अगर वे संस्थान के भविष्य, काम की स्थिति और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर साफ और स्पष्ट जानकारी देते हैं, तो यह अच्छी बात है। वहीं, बार-बार होने वाले बदलाव और फैसलों में अस्पष्टता या सही जानकारी न मिलना चिंता का संकेत हो सकता है। 4. आपकी भूमिका कितनी जरूरी है
आपके पास कोई खास कौशल, अनुभव या ऐसी जिम्मेदारी है जिसे आसानी से कोई दूसरा व्यक्ति नहीं संभाल सकता, तो संस्थान में आपकी जरूरत और महत्व अधिक माना जा सकता है। इसलिए समय-समय पर नई चीजें सीखते रहना, अपने मौजूदा कौशल को बेहतर बनाना और बदलते समय के साथ खुद को अपडेट रखना भी बेहद जरूरी हो गया है। इससे आपकी उपयोगिता बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *