![]()
हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर टिमरनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने होटल यू लाइक, आशीष रेस्टोरेंट और शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मध्यान्ह भोजन रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से आटा, मैदा, तुअर दाल, पुलाव, ग्रेवी, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मौके पर जांच की गई। आशीष रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच निरीक्षण के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। टीम ने आटा, मैदा, तुअर दाल, पुलाव, ग्रेवी और पनीर समेत अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए। आशीष रेस्टोरेंट से लिए गए पनीर के नमूने को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। छात्राओं को मिलावट पहचानने के तरीके बताए निरीक्षण के बाद शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और शिक्षकों को दूध, दही, घी, पनीर और मसालों जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने के आसान तरीके बताए गए। पहले मावा खराब मिला, दुकान पर लगा था 50 हजार जुर्माना खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कांबले ने बताया कि इससे पहले हरदा के इंदौर रोड स्थित ब्रजवासी मावा एवं मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना लिया गया था। जांच में नमूना खराब मिला था। इसके बाद कोर्ट ने दुकान पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। इसी तरह मेन रोड मांदला स्थित जैन चाय पान एंड कोल्डड्रिंक के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली थी। इस मामले में कोर्ट ने 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कांबले, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के केमिस्ट हेमंत कीर और सहायक ब्रजेश पटेल मौजूद रहे।
Source link
टिमरनी में होटल-रेस्टोरेंट और स्कूल की रसोई का निरीक्षण:पनीर का नमूना लैब भेजा; छात्राओं को सिखाए मिलावट पहचानने के तरीके
