Headlines

ट्रेन की चपेट आया, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत:घटनास्थल पर बाइक-मोबाइल मिले; बहन के घर जा रहा था, सुसाइड की आशंका




हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में भिरंगी स्टेशन के पास रविवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरास निवासी संतोष पिता नर्मदा प्रसाद अटले के रूप में हुई है। संतोष के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह शनिवार को अपने गांव से बहन के गांव धनवाड़ा जाने के लिए निकला था। रात को घर नहीं लौटने पर रविवार सुबह उसका शव ट्रेन की पटरियों के बीच मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर संतोष की बाइक और मोबाइल भी बरामद हुआ है। छीपाबड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस को सुबह करीब सात बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इस बीच, पोस्टमार्टम प्रक्रिया में लापरवाही का मामला भी सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता योगेश अटले ने बताया कि शव को घटनास्थल से खिरकिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, लेकिन उसे दोपहर एक बजे तक शव वाहन में ही रखा गया। अटले के अनुसार, जब इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, तब आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम रूम में रखकर प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शव को चार घंटे से अधिक समय तक वाहन से नीचे नहीं उतारा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *