![]()
डीडवाना में क्षेत्रीय विधायक यूनुस खान ने रविवार को शहर की निचली बस्तियों का पैदल दौरा किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर आमजन की समस्याओं को सुना और उनसे संवाद किया। विधायक के अब्दुल हमीद कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने सीवरेज जाम, पेयजल संकट और गंदगी की गंभीर शिकायतें कीं। लोगों ने बताया कि लंबे समय से सीवरेज जाम होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासी पेयजल की किल्लत से भी परेशान हैं। लोगों को परेशानियां जल्द दूर करने के दिए आश्वासन
समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं से अवगत हैं और उनके स्थायी समाधान के लिए प्रशासनिक एवं तकनीकी स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि अब्दुल हमीद कॉलोनी सहित शहर की अन्य निचली बस्तियों में सीवरेज और पेयजल समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Source link
विधायक ने निचली बस्तियों का किया पैदल दौरा:घर-घर जाकर सुनी परेशानियां, लोगों ने सीवरेज व पानी को लेकर शिकायतें की
