![]()
फाजिल्का जिले के जलालाबाद में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव चक्क खीवा इलाके में पुलिस ने बड़ी बरामदगी की है। गश्त के दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक लिफाफे में ग्लॉक पिस्टल के 3 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि हथियारों का यह सामान पाकिस्तान से तस्करी के जरिए यहां पहुंचा हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि इस मामले में थाना सदर जलालाबाद में मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है। ऑस्ट्रिया मेड ग्लॉक पिस्टल की मैगजीन मिली चौकी घुबाया के इंचार्ज अभिषेक शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव चक्क खीवा के पास पहुंचने पर सूचना मिली कि शमशान भूमि की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सड़क किनारे एक लिफाफा पड़ा है, जिसमें संदिग्ध सामान हो सकता है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लिफाफे की जांच की तो उसमें से 3 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद मैगजीन ऑस्ट्रिया मेड ग्लॉक पिस्टल के हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये मैगजीन और कारतूस सीमा क्षेत्र तक कैसे पहुंचे और इन्हें यहां कौन लेकर आया। पुलिस को पाकिस्तान से तस्करी के जरिए पहुंचने की आशंका है। इस मामले में घुबाया पुलिस ने मुकदमा नंबर 185 दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Source link
फाजिल्का में बॉर्डर से 3 विदेशी मैगजीन- कारतूस:पाकिस्तान से तस्करी किए जाने की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच
