Headlines

ट्रेन पर चढ़ने के दौरान खरसावां रेलवे स्टेशन पर फिसल कर पटरी पर गिरा युवक, मौत



खरसावां के गोपालपुर निवासी 26 वर्षीय रमाय गागराई की मौत ट्रेन से कटकर हो गई। घटना रविवार की आधी रात्रि की है। रमाय गागराई गम्हरिया से ट्रेन पर खरसावां रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से बड़ा बंबू स्टेशन जाने के लिए लोकल ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने के कारण ट्रेन के बीच पटरी पर गिरने से उसका एक पैर कट गया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बॉडी फंसने के कारण अंदरुनी गंभीर चोट भी उसे लगी थी। रेलवे पुलिस द्वारा ट्रेन से सीकेपी रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चाईबसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने सोमवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *