Headlines

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ : कांग्रेस



भास्कर संवाददाता | भिंड राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार देर शाम को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लहार रोड पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के कार्यक्रम स्थल पर कथित शुद्धिकरण किए जाने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों और पुलिस का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कर रही है। इसी क्रम में ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसी क्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा हुआ है। इस मौके पर मनोज दैपुरिया, रामहर्ष सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह कल्लू, संतोष त्रिपाठी, पार्षद प्रतिनिधि मनीष शर्मा, चेतन शर्मा, हलीम पठान, आशुतोष शर्मा, गम्मू खान, दीपू शर्मा, चेतन शर्मा, देवेंद्र निगम, महेश जाटव, दर्शन तोमर, मुकेश गर्ग, सोनू गोयल, अमित गोयल, रविंद्र तोमर बॉबी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *