![]()
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया है। इस अवसर पर अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों-पोलियां-मैहतपुर रेल परियोजना को प्राथमिकता देने की वकालत की। उन्होंने बताया कि जैजों पंजाब का एक पुराना रेलवे स्टेशन है और वहां से हिमाचल की दूरी मात्र पांच किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त, पोलियां में बल्क ड्रग पार्क परियोजना विकसित की जा रही है, जिससे यह रेल परियोजना हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वे इस रेल परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की अन्य प्रमुख रेल परियोजनाओं, जैसे भानुपल्ली-बिलासपुर, चंडीगढ़-बद्दी और ऊना-हमीरपुर को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए विशेष वित्तीय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। केंद्र सरकार को हिमाचल के प्रति विशेष सहयोग देना होगा अग्निहोत्री ने जोर दिया कि पर्वतीय राज्य के समग्र विकास के लिए रेल और हवाई संपर्क को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष सहयोग का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का जिक्र करते हुए बताया कि इसे 2007 में स्वीकृति मिली थी। उस समय परियोजना की अनुमानित लागत लगभग एक हजार करोड़ रुपये थी, जो वर्तमान में बढ़कर 13,446 करोड़ रुपये हो गई है। हिमाचल सरकार इस परियोजना में लगभग 847 करोड़ रुपये का अंशदान दे चुकी है। रेल लाइन निर्माण का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करे उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि हिमाचल सरकार के इस अंश को ‘वन टाइम ग्रांट’ के रूप में स्वीकार किया जाए और बिलासपुर से आगे रेल लाइन निर्माण का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करे। डिप्टी सीएम ने 38 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़-बद्दी रेल परियोजना का भी उल्लेख किया, जिसमें हिमाचल सरकार लगभग 348 करोड़ रुपये का योगदान दे चुकी है। आवश्यक वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह उन्होंने इस राशि को भी ‘वन टाइम ग्रांट’ के रूप में स्वीकार करने और परियोजना के शेष कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना-हमीरपुर रेल परियोजना को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने और इसके लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
Source link
डिप्टी CM ने हिमाचल रेल विस्तार पर मांगा सहयोग:कहा-जैजों-पोलियां-मैहतपुर प्रोजेक्ट को मिले प्राथमिकता; PM ने वर्चुअल किया लोकार्पण
