Headlines

थाने में SHO ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल:अपहरण मामले में गिरफ्तारी के बाद हंगामा, 9 लोग अरेस्ट




बेतिया के योगापट्टी प्रखंड स्थित नवलपुर थाना परिसर में मंगलवार रात हुए हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुछ युवकों को डंडे से पीटते हुए दिख रहे हैं। यह घटना मंगलवार को तब हुई जब नवलपुर थाना पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण मामले में चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव से किरण देवी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, किरण देवी इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है। महिला के बारे में उग्र होकर 2 लोगों ने किया पूछताछ किरण देवी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर कुछ लोग महिला को छुड़ाने के लिए नवलपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में दो लोग थाने पहुंचे और गिरफ्तार महिला के बारे में उग्र होकर पूछताछ करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति शांत नहीं हुई। इसके बाद लगभग 15 से 20 लोगों का एक समूह थाने पहुंच गया। आरोप है कि इन लोगों ने ओडी कक्ष में जबरन घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार हंगामा बढ़ने पर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, भीड़ के उग्र होने के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ साधारण बल का प्रयोग करते हुए मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को छुड़ाने आए उग्र समूह में शामिल एक युवक पर आत्मरक्षार्थ साधारण बल का प्रयोग किया गया था। उल्लेखनीय है कि नवलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच जनवरी को शादी की नीयत से एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को चनपटिया के कैथवलिया गांव से किरण देवी को गिरफ्तार किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *