Headlines

तरदा में फिर दिखा मगरमच्छ, हसदेव नदी किनारे दहशत:वन विभाग ने मुनादी कराकर खेत और नदी किनारे जाने पर लगाई रोक




कोरबा जिले के तरदा गांव और आसपास के क्षेत्रों में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना से एक बार फिर दहशत फैल गई है। मंगलवार को तरदा एनीकट और कुदुरमाल एनीकट पर मगरमच्छ देखे जाने की खबर मिली, जिसके बाद वन विभाग ने हसदेव नदी किनारे के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को खेत और नदी के पास जाने से रोका है। कुछ दिन पहले भी तरदा गांव में एक मगरमच्छ देखा गया था। उस समय नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 4 फीट का एक मगरमच्छ खेतों तक पहुंच गया था। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पकड़कर वन विभाग को सौंपा था। तभी ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि इस क्षेत्र में और भी मगरमच्छ हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल मंगलवार को तरदा एनीकट और कुदुरमाल एनीकट पर मगरमच्छ देखे जाने की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं। इसके तुरंत बाद वन विभाग हरकत में आया। बुधवार सुबह करतला वन मंडल के रेंजर अक्ष ऋषि अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अभी तक मगरमच्छ मिला नहीं है करतला वन मंडल के रेंजर अक्ष ऋषि ने बताया, “कुछ दिन पहले तरदा में एक छोटा मगरमच्छ मिला था। तब ग्रामीणों ने और भी मगरमच्छ होने की आशंका जताई थी। फिर से मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक मगरमच्छ मिला नहीं है।” वन विभाग ने लोगों से की अपील वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल खेत और हसदेव नदी किनारे न जाएं। विभाग ने यह भी कहा है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई करेगी। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीम भी लगाई जाएगी। मगरमच्छ दिखने की लगातार घटनाओं से तरदा और आसपास के गांवों के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *