Headlines

तरनतारन में टेम्पो सवार महिला की बालियां छीनीं:बाइकसवार 2 लुटेरों ने की वारदात, आरोपियों की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस




तरनतारन के जंडियाला रोड रेलवे फाटक के पास दिनदिहाड़े स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। श्री दरबार साहिब में माथा टेककर ऑटो-टेम्पो से वापस लौट रही एक महिला को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने उनके कानों की सोने की बालियां (कुंडल) झपट लीं और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंजीत कौर श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद टेम्पो में सवार होकर अपने घर वापस लौट रही थीं। जैसे ही टेम्पो जंडियाला रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, आरोपियों ने झपट्टा मारकर उनके कानों से बालियां छीन लीं और तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई (ASI) सतनाम सिंह ने बताया कि पीड़िता मंजीत कौर की शिकायत के आधार पर प्राथमिक जांच पूरी कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का दावा है कि लुटेरों को जल्द से जल्द ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *