Headlines

Punjab Final Voter List 2026 Released


पंजाब चुनाव से पहले स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें करीब साढ़े 13 लाख वोटरों के नाम कट गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक पंजाब में पहले 2.14 करोड़ से ज्यादा वोटर थे, जिसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 2.01 करोड़

.

चुनाव आयोग ने CEO पंजाब की वेबसाइट पर फाइनल वोटर सूची पब्लिश कर दी है। लोग www.ceopunjab.gov.in पर क्लिक कर अपना नाम चेक कर सकते हैं। यहां Final Roll 2026 के नाम से वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की ऑप्शन दी गई है।

आयोग के मुताबिक करीब 7 लाख वोटर पंजाब से शिफ्ट हो चुके हैं। इसका मतलब ये कि उन्होंने दूसरे राज्यों में अपनी वोट बनवा ली है। वहीं करीब 4 लाख वोटरों को मृत बताया गया है। जांच में एक लाख से ज्यादा वोटरों की डुप्लीकेट वोट मिली है।

इससे पहले 13 अगस्त को जारी हुए ड्राफ्ट रोल में 1.94 करोड़ वोटर ही थे, बाकी वोटरों की मैपिंग नहीं हुई थी। इसके बाद दावे व एतराज लिए गए, जिसके बाद इसमें बढोतरी होकर अब यह 2 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

ड्राफ्ट रोल में 1.94 लाख वोटर थे वोटर सूची जारी होने के बाद CEO अनिंदिता मित्रा ने कहा कि ड्राफ्ट रोल में 1.94 लाख वोटर थे। फाइनल वोटर सूची के वक्त इसमें 8 लाख लोग और जुड़े हैं। चुनाव आयोग का मकसद यही था कि हम एक-एक वोटर के पास पहुंचें।

अगले चुनाव के लिए वोट बनवाने का मौका अनिंदिता मित्रा ने कहा कि अगले चुनाव में वोटिंग के लिए अगर कोई वोट बनवाना चाहता है तो वह ऑनलाइन, BLO या ERO को फॉर्म नंबर 6 भरकर दे सकता है। इसके लिए हम अगले हफ्ते से स्पेशल कैंप भी शुरू कर रहे हैं।

स्पेशल कैंप में वोटर लिस्ट चेक कर सकेंगे लोग इन कैंप में 2 तरह की चीजें होंगी। पहली ये कि BLO फाइनल वोटर सूची लेकर बैठेंगे और वोटरों को चेक कराएंगे कि उनका नाम है या नहीं। यह लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है लेकिन कई बार लोग फिजिकल तौर पर देखना चाहते हैं। दूसरा हमने राजनीतिक दलों को भी वोटर सूची उपलब्ध करवा दी है, वह भी इसे चेक कर सकते हैं। अगर कोई रह गया तो फिर वह वहीं आवेदन भी कर सकता है।

यहां पर फाइनल वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

यहां पर फाइनल वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

फाइनल वोटर लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड करें उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों और बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध हैं। ये सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की सरकारी वेबसाइट www.ceopunjab.gov.in और नागरिक सेवा पोर्टल www.voters.eci.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती हैं।

पोलिंग स्टेशनों की संख्या 25,332 हुई अनिंदिता मित्रा ने कहा कि मतदाताओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए सभी जिलों में पोलिंग स्टेशनों का रेशनलाइजेशन किया गया, जिससे पोलिंग स्टेशनों की संख्या 24,453 से बढ़कर 25,332 हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *