Headlines

पठानकोट में 300 परिवारों ने किया प्रदर्शन:सरकारी राशन नहीं मिलने पर जताया रोष; प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी




पठानकोट के बमियाल इलाके में करीब 300 परिवारों को पिछले 3 महीने से सरकारी राशन नहीं मिलने से लोगों में रोष है। राशन नहीं मिलने से परेशान लाभार्थियों ने बुधवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द सप्लाई उपलब्ध करवाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं सोनिया शर्मा, नेहा शर्मा, सृष्टा देवी, ममता देवी, अनुराधा देवी, यशोदा देवी, सुमन लता, अंजू बाला और राजरानी ने बताया कि उनके इलाके का राशन डिपो लपिंदर शर्मा के पास है। महिलाओं के अनुसार, राशन लेने के लिए उनकी पर्चियां भी काटी जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गेहूं और अन्य जरूरी राशन उपलब्ध नहीं करवाया गया। लाभार्थियों का कहना है कि वह पिछले 3 महीनों से डिपो के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें राशन सप्लाई आने का इंतजार करने को कहा जाता है। इससे परिवारों के सामने घर का खर्च चलाने में परेशानी पैदा हो रही है। प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग लोगों ने आरोप लगाया कि डिपो होल्डर को ही गेहूं और अन्य सरकारी राशन की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। सप्लाई नहीं पहुंचने के कारण डिपो होल्डर भी लाभार्थियों को राशन वितरित नहीं कर पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर राशन उपलब्ध करवाने की मांग की। एएसएफओ का पक्ष वहीं, एएसएफओ नरोट जैमल सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के भीतर राशन की सप्लाई उपलब्ध करवाकर उसका वितरण शुरू कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *