![]()
हरियाणा के रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग ने इंटेलिजेंस की सूचना पर एक अवैध पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। टीम अधिकारियों के मुताबिक, यह फैक्ट्री एक्साइज विभाग की इंस्पेक्टर के पति की है। यह फैक्ट्री नूंह में रजिस्टर्ड है, लेकिन इसे गैर-कानूनी तरीके से रेवाड़ी में चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इसका लाइसेंस भी मई माह में एक्सपायर हो चुका है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, डीटीपी व बिजली विभाग की टीम बुलाई गई है, जो जांच में जुटी हैं। सीएम फ्लाइंग की फैक्ट्री पर रेड के PHOTO… हम इस खबर को लगातार अपेडट कर रहे है…
Source link
एक्साइज इंस्पेक्टर के पति की फैक्ट्री पर रेड:नूंह में रजिस्टर्ड, रेवाड़ी में बना रहे थे गुटखा-पान मसला; 5 माह पहले हो चुका लाइसेंस एक्सपायर
