Headlines

ऊना के अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा:सीने में दर्द के बाद करवाया भर्ती; परिजन बोले-एक घंटे तक नहीं मिला ट्रीटमेंट




ऊना जिले के सुनेहड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय हरपाल सिंह की क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव को अस्पताल परिसर में रखकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने संबंधित डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग की। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह हरपाल सिंह को अचानक सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उसका भाई उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद हरपाल ने डॉक्टर और स्टाफ से दो-तीन बार इलाज की मांग की, लेकिन करीब एक घंटे तक उसे उचित उपचार नहीं मिला। इलाज में देरी से बिगड़ी तबीयत परिजनों का कहना है कि इलाज में कथित देरी के कारण हरपाल की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को करवाया शांत हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से लगाए गए आरोपों पर तत्काल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *