Headlines

तरनतारन में युवक पर हथियारों से जानलेवा हमला:दुकान से खींचकर निकाला बाहर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज




पंजाब के तरनतारन जिले में एक युवक को हथियारों से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। खालड़ा पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। यह घटना मरीमेघा गांव में हुई। पीड़ित युवक की पत्नी मंदीप कौर ने खालड़ा थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके पति गुरसेवक सिंह गांव की एक दुकान पर काम करते हैं। दोपहर में मरीमेघा निवासी रणजीत सिंह, परमजीत सिंह और शुभदीप सिंह बाइक से दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने गुरसेवक सिंह को दुकान से बाहर खींच लिया। इसके बाद उन पर हथियारों से हमला कर दिया। तीन आरोपियों के खिलाफ केस मारपीट में गुरसेवक सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोपी मौके से भाग निकले। गुरसेवक सिंह को गंभीर हालत में अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। एक्टिवा-बाइक की टक्कर, पिता की मौत इसी बीच तरनतारन जिले में एक और हादसा हुआ है। यहां एक अज्ञात एक्टिवा सवार ने बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तरनतारन सिटी पुलिस ने अज्ञात एक्टिवा सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। तरनतारन सिटी पुलिस में गगनदीप सिंह ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके भाई गुरप्रीत सिंह अपने बेटे अभिजोत सिंह के साथ बाइक से गांव सेरों से अमृतसर जा रहे थे। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जब वे तरनतारन में सतकार पैलेस के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार एक्टिवा सवार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गुरप्रीत सिंह और अभिजोत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। अभिजोत सिंह का अभी भी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद अज्ञात एक्टिवा सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *