![]()
गुरुग्राम जिले के भोंडसी में बीएसएफ कैंप के सामने एक कॉलोनी में बीएसएफ जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान डिंपी बोहरा के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से असम के नौगांव की रहने वाली थी। डिंपी अपने पति के साथ भोंडसी में किराए के मकान में रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुग्राम में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने लगाया पति पर परेशान करने का आरोप मृतका के परिजनों ने डिंपी के पति देवाशीष पर उसे लंबे समय से परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत और उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने देवाशीष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देवाशीष बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। परिजनों का आरोप है कि घरेलू हालात और पति की प्रताड़ना के कारण डिंपी मानसिक रूप से परेशान थी। हालांकि, आत्महत्या की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। बीएसएफ कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज जांच अधिकारी एएसआई सुनील ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान पर बीएसएफ कांस्टेबल देवाशीष के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
Source link
BSF जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान:गुरुग्राम में पति के खिलाफ केस दर्ज, परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
