![]()
टाटा स्टील के 25,603 कर्मियों को 315 करोड़ बोनस, पिछले वर्ष से 11.87 करोड़ ज्यादा टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस समझौते पर गुरुवार को सहमति बन गई। इस साल कंपनी के विभिन्न डिवीजनों के 25,603 कर्मचारियों के बीच कुल 315 करोड़ बोनस बांटा जाएगा। बोनस की राशि 11 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। इस समझौते का लाभ जमशेदपुर प्लांट, टीजीएस (टाटा स्टील ग्रोथ शॉप), टिनप्लेट, आईएसडब्ल्यूपी, ट्यूब्स, टीएमएच, बियरिंग डिवीजन, केपीओ, टाटा मेटालिक्स और माइंस आदि के कर्मचारियों को मिलेगा। उत्पादकता और मुनाफे को बनाया आधार
प्रबंधन-यूनियन ने इस बार भी 2021-22 से चले आ रहे फॉर्मूले को ही लागू रखा है। इसमें मुनाफा, बिक्री लाभप्रदता, उत्पादकता और सुरक्षा प्रदर्शन को आधार बनाया गया है। क्रूड स्टील की उत्पादकता 600 टन से बढ़कर 674.2 टन प्रति कर्मचारी सालाना पहुंची। इससे उत्पादकता मद में 10 करोड़ अतिरिक्त जुड़ गए। फॉर्मूले के आधार पर 314.53 करोड़ की राशि बनी, जिसे 315 करोड़ रुपए कर दिया गया। इधर, मंत्रालय की मंजूरी
कोयला अफसरों को एरियर की पहली किस्त अक्टूबर में
कोयला अधिकारियों के बकाया एरियर का भुगतान करने के लिए कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब कोल इंडिया प्रबंधन जल्द अपनी सभी अनुषंगी इकाइयों को एरियर की राशि का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। पहली किस्त के रूप में 40 प्रतिशत का भुगतान अक्टूबर, दूसरी किस्त में 40 प्रतिशत का दिसंबर और बाकी 20 प्रतिशत का मार्च 2027 तक किया जाना है। कोर्ट के इस आदेश का लाभ हजारों कोयला अधिकारियों को मिलेगा।
Source link
टाटा स्टील में बोनस समझौता:कर्मचारियों को सबसे कम 39 हजार व सबसे ज्यादा 4.52 लाख रुपए मिलेंगे
