Headlines

मोगा में घरेलू सिलेंडरों से गैस चोरी:उपभोक्ताओं को कम मिल रही गैस; लंबे समय से नहीं हुई वजन जांच




पंजाब के मोगा शहर और आसपास के इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस सिलेंडर सप्लायर उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचने से पहले ही सिलेंडरों से गैस निकाल लेते हैं। लोगों के मुताबिक, कई सिलेंडरों में 2 से 3 किलो तक गैस कम मिल रही है। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सिलेंडरों से गैस निकालने का यह काम काफी समय से चल रहा है। लोगों का आरोप है कि कुछ सप्लायर गैस निकालकर उसे दूसरे तरीकों से बेचते हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। चोरी में प्रभावशाली लोग शामिल लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस काम में कुछ प्रभावशाली लोग शामिल हो सकते हैं। उनका दावा है कि सप्लायरों से हर महीने पैसे लिए जाते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। उपभोक्ताओं ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के काम पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विभाग को नियमित रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का वजन जांचना चाहिए, लेकिन लंबे समय से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है। डिप्टी कमिश्नर से ध्यान देने की मांग मोगा के लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से मामले पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने गैस एजेंसियों और सप्लायरों की अचानक जांच करने, सिलेंडरों का वजन चेक करने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। लोगों का कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर ही उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और इस काम पर रोक लगेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *