Headlines

Prayagraj Vegetable Seller Stabbed in Civil Lines


प्रयागराज के सिविल लाइंस के जगदीश मार्केट स्थित सब्जी मंडी में रविवार रात महज 200 रुपये को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रुपये देने से मना करने पर एक युवक ने सब्जी विक्रेता के बेटे की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही 21 वर्षीय आकाश कु

.

दुकान पर पहुंचकर मांगे 200 रुपये मऊआइमा के मनीउमरपुर निवासी शंभूनाथ के बेटे आकाश और अविनाश जगदीश मार्केट सब्जी मंडी में दुकान लगाते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे अविनाश दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आमीन वहां पहुंचा और उससे 200 रुपये मांगने लगा। अविनाश ने रुपये देने से इनकार किया तो आमीन ने ठेले से सब्जी उठानी शुरू कर दी। इस पर अविनाश ने विरोध किया और अपने बड़े भाई आकाश को बुला लिया। भाई पहुंचा तो गर्दन पर कर दिया वार आरोप है कि आकाश के वहां पहुंचते ही आमीन ने चाकू निकाल लिया और उस पर हमला कर दिया। चाकू का वार सीधे आकाश की गर्दन पर लगा। वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा और कुछ ही देर में बेहोश हो गया। आसपास मौजूद दुकानदारों ने घायल आकाश को उठाया और निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक आकाश की हालत नाजुक बनी हुई है।

ड्रमंड रोड से आरोपी गिरफ्तार घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह करीब 11:20 बजे पुलिस ने आमीन को पोलो ग्राउंड की बाउंड्री के पास ड्रमंड रोड से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आमीन का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं में पहले से दो प्राथमिकी दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *