Headlines

बलौदाबाजार में पागल कुत्ते ने 7 बच्चों को काटा:पलारी के लच्छनपुर में खेल रहे बच्चों पर हमला, सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया




बलौदाबाजार पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर इलाके में एक पागल कुत्ते ने दहशत फैला दी। गदीडीह गांव से आए इस कुत्ते ने गलियों में खेल रहे बच्चों समेत सात लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुत्ता खासकर छोटे बच्चों पर हमला कर रहा था। हमले में कुछ बच्चों के नाक, आंख और हाथ में चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। पागल कुत्ते ने 7 बच्चों को काटा कुत्ते के हमले में वीरेंद्र मनहरे (3), सौरभ मार्कण्डेय (5), टीकम साहू (3), यामनी साहू (11), पुष्कर (9), यशिका (5) और रिहान साहू (7) घायल हुए हैं। बताया गया कि सभी अपने घरों के पास खेल रहे थे, तभी कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों को तुरंत लच्छनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां आरएमए वीणा वर्मा ने सभी को एंटी रैबीज का टीका लगाया और प्राथमिक उपचार किया। कुत्ते के पागल होने की आशंका को देखते हुए सभी घायलों को आगे के इलाज और निगरानी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *