Headlines

तेलंगाना में भी झारखंड की संस्कृति को जीवित रखना सराहनीय : सुदेश महतो




तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में झारखंडी एकता समाज का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। समारोह में सुदेश महतो ने कहा कि गृह राज्य से दूर रहकर भी झारखंड की संस्कृति, भाषा और सामाजिक समरसता को जीवित रखना सराहनीय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि तेलंगाना में रह रहे झारखंड के सभी परिवार उनके अपने परिवार की तरह हैं और उनके सुख-दुख तथा प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित प्रवासियों से अपील की कि वे अपनी पेशेवर योग्यताओं के साथ-साथ झारखंड की कला, भाषा और परंपराओं के संवाहक बनें। इससे देश भर में राज्य की विशिष्ट पहचान मजबूत होगी। समाज के अध्यक्ष विनोद यादव और महासचिव किशोर कुमार ने भी संबोधित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *