Headlines

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब बने एमपी भाजपा प्रभारी:खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल झारखंड के इंचार्ज; अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी




भाजपा ने मध्य प्रदेश में प्रदेश प्रभारी बदल दिया है। पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया है। अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब देब को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार (23 सितंबर) को प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई सूची जारी की। पार्टी के आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब देब को जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह हाल तक मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। वे संगठन की बैठकों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। 15 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा की बैठक में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ महेंद्र सिंह मौजूद थे। अब पार्टी ने मध्य प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी बिप्लब कुमार देब को सौंपी है। देब त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वहीं रेखा वर्मा को उनके साथ सह प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश के 4 नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी भाजपा के प्रभारी और सह प्रभारी की नई सूची में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। अरविंद भदौरिया: भिंड जिले की अटेर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। कविता पाटीदार: मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार को राजस्थान का सह प्रभारी बनाया गया है। लाल सिंह आर्य: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है। गजेंद्र पटेल: खरगोन से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है। गजेंद्र पटेल भी आदिवासी समुदाय से आते हैं। बृजगोपाल लोया बने MP भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश भाजपा ने बृजगोपाल लोया को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आशीष अग्रवाल के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाए जाने के बाद हुई है। अग्रवाल को 17 अगस्त को राष्ट्रीय सह-मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद करीब 37 दिन से खाली था। अब लोया प्रदेश में भाजपा की मीडिया रणनीति, पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार से जुड़े मुद्दों पर मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग में नई टीम के गठन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ सकती है। आशीष अग्रवाल का भी प्रमोशन आशीष अग्रवाल, जो अब तक मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय सह-मीडिया संयोजक थे, उन्हें अब भाजपा का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *