Headlines

बृजभूषण के बरी होने पर हिंदू महासंघ ने बांटी मिठाई:एटा में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, न्यायालय के फैसले का किया स्वागत




दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को 2023 के महिला पहलवानों से जुड़े एक मामले में बरी किए जाने के बाद एटा में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। सोमवार देर शाम करीब 6:30 बजे ठंडी सड़क स्थित शारदा सिनेप्लेक्स के बाहर जिलाध्यक्ष हुतेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने की बात कही। ‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’ विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष हुतेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि न्यायालय के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।” उनका कहना था कि बृजभूषण शरण सिंह का भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है और उनके नेतृत्व में भारतीय कुश्ती को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। संगठन के पदाधिकारियों ने जताई खुशी इस अवसर पर जिला संयोजक जितेंद्र माहेश्वरी, जिला महामंत्री मुकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सोनी, चंद्रप्रकाश शर्मा, कमलेश चौहान, केशरी राठौर, प्रेम राठौर, नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला मंत्री गणेश वाष्णेय, गौरव सिकरवार, राहुल गुप्ता, विवेक ज्ञान भारती, जिला कोषाध्यक्ष अंकुर जैन पोपुलर, नगर प्रभारी संकल्प शर्मा, नगर महामंत्री आकाश कश्यप, नगर संगठन मंत्री अजय गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी रोहिताश, नगर संयोजक संजीव वाष्णेय, नगर उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, गौरव राठौर, अनुराग कुमार, संदीप कुमार, नगर मंत्री अनुज गुप्ता, मोहन चौहान, निशांक सखी, सनी, आशीष कुमार, विवेक, विक्की सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *