![]()
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से दशहरा और दीपावली को देखते हुए चार अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें अजमेर-रांची, भगत की कोठी-दानापुर, जोधपुर-मऊ और जोधपुर-चेन्नई के बीच चलेंगी। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और चेन्नई जाने वाले पैसेंजर्स को फायदा मिलेगा। चारों ट्रेनों का स्टॉपेज जयपुर स्टेशन पर भी रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन चार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्री इन ट्रेनों में आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे। जानिए- चारों ट्रेनों का शेड्यूल और रूट 1. अजमेर-रांची स्पेशल ट्रेन शेड्यूल : ट्रेन नंबर 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार रात 11:05 बजे अजमेर से रवाना होगी और शनिवार रात 1:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 1:35 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09620 रांची-अजमेर स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह हर रविवार सुबह 10:50 बजे रांची से रवाना होकर सोमवार दोपहर 3:55 बजे जयपुर पहुंचेगी और 4:05 बजे रवाना होकर शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी। रूट : ट्रेन का किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, ब्यौहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा और पिस्का में स्टॉपेज रहेगा। ट्रेन में 2 सेकंड AC, 5 थर्ड AC, 5 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 गार्ड कोच समेत कुल 18 कोच होंगे। 2. भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल ट्रेन शेड्यूल : ट्रेन नंबर 04813 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। यह हर बुधवार शाम 5:20 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर रात 11:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 11:15 बजे रवाना होकर गुरुवार शाम 5:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04814 दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। यह हर गुरुवार शाम 7:10 बजे दानापुर से रवाना होकर शुक्रवार शाम 7:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 7:40 बजे रवाना होकर शनिवार रात 1:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। रूट : ट्रेन का जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा में स्टॉपेज रहेगा। इसमें 2 थर्ड AC, 12 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 गार्ड कोच समेत कुल 20 कोच होंगे। 3. जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन शेड्यूल : ट्रेन नंबर 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह हर रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होकर रात 11 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 11:10 बजे रवाना होकर सोमवार रात 11:40 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। यह हर मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से रवाना होकर बुधवार रात 2:15 बजे जयपुर पहुंचेगी और 2:25 बजे रवाना होकर सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। रूट : ट्रेन का पीपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, अयोध्या कैंट, अयोध्या, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद में स्टॉपेज रहेगा। इसमें 2 सेकंड AC, 4 थर्ड AC, 8 स्लीपर, 6 सामान्य और 2 गार्ड कोच समेत कुल 22 कोच होंगे। 4. जोधपुर-चेन्नई स्पेशल ट्रेन शेड्यूल : ट्रेन नंबर 04815 जोधपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। यह हर शनिवार रात 9:20 बजे जोधपुर से रवाना होकर रविवार रात 1:55 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 2:05 बजे रवाना होकर सोमवार रात 8 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। यह हर मंगलवार शाम 5:15 बजे चेन्नई से रवाना होकर गुरुवार दोपहर 2:50 बजे जयपुर पहुंचेगी और 3 बजे रवाना होकर रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। रूट : ट्रेन का मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियाल, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चीराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और नायडपेटा में स्टॉपेज रहेगा। इसमें 2 सेकंड AC, 15 थर्ड AC, 3 स्लीपर और 2 गार्ड कोच समेत कुल 24 कोच होंगे।
Source link
दशहरा-दीपावली पर चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन:यूपी-बिहार, झारखंड, MP और चेन्नई जाने वाले पैसेंजर्स को मिलेगा फायदा; जानिए-पूरा शेड्यूल
