Headlines

बिजनौर में लापता पति-पत्नी के शव जंगल में मिले:पति पेड़ से लटका मिला, पत्नी का शव अर्धनग्न हालत में गंगा किनारे; पुलिस जांच में जुटी




बिजनौर लकड़ी काटने गए पति-पत्नी के शव अलग-अलग जगह पर मिले। पत्नी का शव अर्धनग्न हालत में गंगा किनारे मिला, जबकि पति का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों शवों के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी थी। एक साथ घर से निकले पति-पत्नी के इस तरह शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई है। दंपती की तलाश के दौरान सोमवार दोपहर घटनास्थल के पास खून के निशान मिले। वहां चप्पल और दरांती भी पड़ी थी। इन चीजों को देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दंपती की तलाश शुरू की। ग्रामीण भी अलग-अलग जगहों पर खोजबीन में जुट गए। परिजनों के मुताबिक, दोनों सोमवार सुबह करीब 10 बजे नहर की पटरी पर लकड़ी काटने गए थे। देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। सोमवार दोपहर घटनास्थल के पास खून के निशान, चप्पल और दरांती मिली थी। मंगलवार सुबह तलाश के दौरान दोनों के शव अलग-अलग जगह मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी। जलालपुर काजी गांव निवासी देशराज उर्फ छोटे (40) और उनकी पत्नी सुषमा सोमवार सुबह घर से निकले थे। परिवार ने बताया कि दोनों पिछले तीन दिनों से लगातार नहर की पटरी के आसपास लकड़ी काटने जा रहे थे। सोमवार को भी दोनों करीब 10 बजे वहां पहुंचे थे। काफी समय बीतने के बाद जब वे घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। नदी में पत्नी, पेड़ से लटका मिला पति मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तलाश के दौरान सुषमा का शव नदी में मिला। कुछ दूरी पर देशराज का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। दोनों शवों के बीच करीब एक किलोमीटर का फासला था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देशराज और सुषमा के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे हनी और सिद्धार्थ तथा दो बेटियां कामनी और कशिश हैं। परिवार में अभी किसी की शादी नहीं हुई है।
बहन ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी देशराज की बहन ने बताया कि सोमवार से ही भाई और भाभी की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को दोनों के शव अलग-अलग जगह मिले। उन्होंने यह भी बताया कि सुषमा की सलवार नहीं मिली है। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि दंपती का किसी से कोई विवाद नहीं था। एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। एएसपी सिटी ने बताया कि महिला का शव पानी में और उसके पति का शव पेड़ से लटका मिला है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *