Headlines

दादी की रस्म क्रिया में शामिल नहीं हो पाईं मनु:एशियन गेम्स में देश के लिए उतरीं,अब दादी की यादों के साथ जापान में भारतीय जर्सी में खेलेंगी




झज्जर की गोल्डन गर्ल जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं। हरियाणा की बेटी और ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर इस बार बेहद भावुक दौर से गुजर रही हैं। 8 सितंबर को उनकी दादी का निधन हुआ था। सूचना मिलते ही मनु अपने पैतृक गांव पहुंचीं और अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। हालांकि आज शुक्रवार को आयोजित दादी के श्रद्धा कार्यक्रम में मनु शामिल नहीं हो पाईं, क्योंकि वह एशियन गेम्स के लिए जापान पहुंच चुकी हैं।
जापान पहुंचने के बाद मनु ने भारतीय जर्सी में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा कि खेल से जुड़े हुए उन्हें 10 साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन भारतीय जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने का गर्व, उत्साह और सम्मान आज भी वैसा ही है।
मनु की दादी उनके खेल सफर की साक्षी रही थीं और हमेशा अपनी पोती को देश का नाम रोशन करते देखना चाहती थीं। दादी के निधन के बाद मनु ने उनके साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।
अब दादी की यादों और उनके आशीर्वाद के साथ मनु एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। परिवार में दादी का श्रद्धा कार्यक्रम हो रहा है, वहीं मनु देश के लिए जापान में मैदान पर उतर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *