Headlines

6.46 लाख दीयों से जगमगाया बलरामपुर-रामानुजगंज:PM मोदी के जन्मदिन पर आयोजन, 2 हजार छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के मौके पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिलेभर में कुल 6 लाख 46 हजार 418 दीप जलाए गए। इससे पूरा जिला रोशनी से जगमगा उठा। जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां करीब 2 हजार विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ की आकृति बनाई। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मैदान में एक साथ 1 लाख 30 हजार दीप जलाए गए। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने पूरे जिले को एकता के सूत्र में बांधा है। विकसित भारत 2047 का संकल्प अब हर व्यक्ति का संकल्प बन रहा है। कलेक्टर बोले- दीप एकजुटता और जनभागीदारी के प्रतीक कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि जिले के हर कोने में जले दीप एकजुटता और जनभागीदारी के प्रतीक हैं। घर के आंगन में श्रद्धा से जलाया गया एक दीप भी इस अभियान में जरूरी है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ और विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया। 476 ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में भी जले दीप जिले में कुल 6 लाख 46 हजार 418 दीप जलाए गए। इनमें सरकारी विभागों और निकायों के 5 लाख 16 हजार 418 दीप शामिल थे। जिले की 476 ग्राम पंचायतों के साथ बलरामपुर, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, रामचंद्रपुर और वाड्रफनगर जैसे नगरीय क्षेत्रों में भी लोगों ने दीप जलाए। स्कूल, छात्रावास और आंगनबाड़ी केंद्र भी रोशन शालाओं, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं, अमृत सरोवरों और अन्य जगहों पर भी दीप सजाए गए। लोगों ने अभियान में शामिल होकर दीप जलाए और सेवा व जनभागीदारी का संदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *