![]()
शाहजहांपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। युवक 30 अगस्त की रात सड़क किनारे बेहोश मिला था। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के मजिला गांव की है। मृतक 35 साल का सुधीर सिंह जागरण पार्टी चलाता था। एफआईआर के मुताबिक, सुधीर 30 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के महेंद्र के साथ चरखोला गया था। महेंद्र उसी रात घर लौट आया, लेकिन सुधीर नहीं आया। सुधीर के बारे में पूछने पर महेंद्र ने कोई ठीक जवाब नहीं दिया। बाद में पता चला कि सुधीर गांव के शिव शंकर के घर दावत में था। परिजन जब शिव शंकर के घर तलाश करने गए, तो सुधीर निगोही-खुदागंज रोड पर गली के पास बेहोशी की हालत में मिला।
परिजन तुरंत उसे निगोही के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अपनी जानकारी में पाया कि गांव के बबलू, ओमपाल और शिव शंकर ने सुधीर के साथ मारपीट की थी। उन्होंने डंडे से उसके सिर पर वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या का आरोप लगने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
दावत में गये-युवक का 30 अगस्त को मिला था शव:शाहजहांपुर में परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया, 3 पर केस दर्ज
