Headlines

पति-पत्नी के विवाद के बाद फैक्ट्री में सुसाइड:इंदौर में नमक फैक्ट्री संचालक ने जहर खाया; शटर अंदर से बंद था, एमवाय में मौत




इंदौर के लालबाग क्षेत्र में रहने वाले नमक फैक्ट्री संचालक ने विजयनगर स्थित अपनी फैक्ट्री में जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार रात पत्नी से विवाद के बाद वे घर से निकले थे। मंगलवार को फैक्ट्री का शटर अंदर से बंद मिला तो कर्मचारियों ने उनके बेटे को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो सत्यप्रकाश बेसुध पड़े थे। उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शराब पीने के बाद खाया जहर विजयनगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सत्यप्रकाश (59) पिता किशन यादव, निवासी लालबाग कर्बला मैदान के रूप में हुई है। वे विजयनगर में नमक फैक्ट्री संचालित करते थे। बेटी काव्या ने बताया कि सोमवार रात माता-पिता के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पिता घर से चले गए। रात में बेटे ने उन्हें कॉल किया तो उन्होंने बताया कि वे फैक्ट्री में बैठकर शराब पी रहे हैं। कर्मचारियों ने दी सूचना मंगलवार को काफी देर तक फैक्ट्री नहीं खुली तो कर्मचारियों ने बेटे को कॉल किया। उन्होंने बताया कि शटर अंदर से बंद है। इसके बाद बेटी और जमाई फैक्ट्री पहुंचे। शटर खोलकर देखा तो सत्यप्रकाश बेसुध पड़े थे और पास ही जहर की पुड़िया मिली। परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुसाइड नोट नहीं मिला सत्यप्रकाश के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *