Headlines

सीकर में अब तक औसत से 8 प्रतिशत कम बारिश:गर्मी और उमस बढ़ी, तापमान बढ़ने की संभावना; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम




सीकर में इस मानसून सीजन औसत बारिश भी नहीं हुई। आज जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं। गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। मानसून की ट्रफ लाइन अभी उत्तर प्रदेश और पूर्वी दिल्ली के ऊपर से गुजर रही है। ऐसे में अभी राजस्थान में अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिले में इस बार औसत से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। गर्मी और उमस के कारण तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, सीकर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। दिन-रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सीकर में अभी सीकर में अच्छी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। सितंबर महीने के पहले हफ्ते में बारिश का दौर कमजोर रहने का अनुमान है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अगस्त महीने के पहले और दूसरे हफ्ते में सामान्य बारिश हुई थी। फिलहाल सीकर में उमस बनी रहेगी और बादलों का आवाजाही का क्रम रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *