Headlines

दिल्ली के बिल्डर को गाजियाबाद में मारे 11 थप्पड़:कहा- जमीन पर गिराकर मेरे सीने में लात मारकर मेरी पसली तोड़ दीं, CM योगी के यहां की थी शिकायत




दिल्ली के रहने वाले 58 साल के बिल्डर पर गाजियाबाद के नंदग्राम में जानलेवा हमला किया गया। बिल्डर ने प्लॉट पर कब्जा लेने के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की थी। जिसके बाद एसीपी और तहसील की टीम ने बिल्डर को प्लॉट पर बुलाया था। यहां आरोपी पक्ष ने बीच सड़क पर गिराकर थप्पड़ व लात बरसाईं। बिल्डर के सिर में 12 टांके आए हैं, 2 पसली टूट गई। बिल्डर गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती है। मारपीट की सीसी टीवी फुटेज भी सामने आई है। 2014 में बिल्डर ने खरीदा था प्लॉट दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र के शशि गार्डन निवासी अनिल शर्मा (58 साल) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा बिल्डर व इंजीनियर हैं। वह प्लॉट खरीदने बेचने के अलावा मकान बनाकर भी बेचते हैं। अनिल ने बताया कि 2014 में मैंने कृष्णपाल उर्फ ढोला निवासी गढ़ी गुलधर थाना नंदग्राम से 200 गज का प्लॉट खरीदा था। यह प्लॉट उस समय 17 लाख रुपये में खरीदा था, प्लॉट का बैनामा अनिल ने अपनी पत्नी संतोष के नाम कराया। पीड़ित अनिल शर्मा का कहना है कि मैं पिछले 12 साल से प्लॉट पर कब्जा लेने के लिए अधिकारियों से मिल रहा हूं, लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई। आज इस प्लॉट की कीमत 70 लाख के आसपास है। जब भी प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचता हूं तो कृष्णपाल और उनके बेटे मुझे धमकी देते हैं। 7 जुलाई को मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की पीड़ित बिल्डर अनिल शर्मा ने बताया कि 7 जुलाई को मैं लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के यहां शिकायत करने पहुंचा। उस समय सीएम नहीं मिले, लेकिन मैंने इंसाफ के लिए शिकायत दर्ज कराई। 2 दिन पहले गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम और तहसील से मेरे पास कॉल आई कि आप लखनऊ गए थे, क्या मामला है। जिसके बाद मैंने पूरा घटनाक्रम बताया। 30 जुलाई की सुबह 10 बजे मैं वहां पहुंचा, जहां तहसील के एक लेखपाल भी थे। इस बीच मैं अपने कागज लेकर पहुंचा। जिसके बाद आरोपी कृष्णपाल ने मुझ पर हमला बोल दिया। मुझे बरेहमी से मारा पीटा बिल्डर अनिल शर्मा ने कहा कि मुझे कृष्णपाल ने आते ही गालियां दी। जबकि लेखपाल भी पास में खड़े थे। इसके बाद मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद मुझे जमीन पर गिरा लिया, जहां मुझ पर लात घूंसे और थप्पड़ बरसाए। पीड़ित ने बताया कि मेरे सिर में चोट लगी है और मेरी पसली टूट गई। मैं जान बचाकर 150 मीटर भागा, तभी कृष्णपाल और इसे बेटे आ गए। मुझे रास्ते में घेरकर बुरी तरह से पीटा। आरोपियों के साथ गढ़ी गांव का एक गैंगस्टर भी शामिल है। बाद में डायल 112 की पुलिस पहुंची और मुझे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। जो वीडियो आई है उसकी भी जांच कराई जा रही है। जो भी घटना में शामिल हैं सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *