![]()
दिल्ली पुलिस फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FCR) से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने वालों की पहचान कर रही है। इस दौरान प्रोटेस्ट साइट पर ऐसे आरोपियों की जानकारी मिली है जो पहले से ही दिल्ली पुलिस के क्रिमिनल रिकॉर्ड में दर्ज है। कुल 216 आरोपियों को FCR से पहचाना गया है। इनमें सबसे ज्यादा 26 वेस्ट दिल्ली से है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से 23, साउथ दिल्ली से 22 और अन्य जिलों के हैं। दैनिक भास्कर को दिल्ली पुलिस आधिकारिक सूत्रों से पता चला वायरल सोशल मीडिया पोस्ट, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसके आधार पर इनके चेहरे पुलिस रिकॉर्ड में भी मिले हैं। इस आधार पर दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि कई क्रिमिनल भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए। दिल्ली पुलिस ने इनकी पहचान फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से की। खबर का वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें…
Source link
दिल्ली पुलिस का दावा-प्रोटेस्ट में 216 क्रिमिनल:फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से पहचान की गई, सबसे ज्यादा क्रिमिनल वेस्ट दिल्ली के
