![]()
दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को उसके घर और कॉलोनी के पास ही गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सीएम ने बताया कि राजधानी में वर्तमान में 415 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं, जहां लोगों को मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। सरकार जल्द ही 1,100 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर स्थापित करने के अपने लक्ष्य को भी पूरा करेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और व्यापक होगा। निःशुल्क डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा उपलब्ध इन केंद्रों पर मरीजों को ओपीडी परामर्श, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण, आवश्यक दवाइयां तथा 80 से अधिक प्रकार की निःशुल्क डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का कहना है कि इन सुविधाओं से लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और मोहल्ला स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। सस्ती एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आम नागरिकों को सस्ती एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उद्घाटन समारोह में विधायक तिलक राम गुप्ता, निगम पार्षद किशन लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय खटाना सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Source link
दिल्ली में 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन; घर के पास मिलेगी सुविधाएं
