दिल्ली रोड पर भी लागू हुई वन वे की व्यवस्था:बेगमपुल से परतापुर बाईपास तक एक तरफ का रास्ता कांवड़ियों के लिए किया गया आरक्षित




मेरठ में कावड़ मार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। नेशनल हाईवे 58 को वन वे करने के बाद बुधवार को शहर के भीतर भी यह व्यवस्था लागू हो गई। पूरे दिल्ली रोड को वन वे कर दिया गया है। इसके बाद एक तरफ का रास्ता हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि इस व्यवस्था के बाद जाम जैसे हालात बनने लगे हैं। कावड़ मार्ग पर पिछले 48 घंटे में काफी तेजी के साथ शिव भक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ी है। एकाएक इस भीड़ के बढ़ने के बाद शिवाय टोल प्लाजा से मोदीपुरम चौराहा और उसके बाद मोदीपुरम तिराहा से केंट चौराहा वनवे कर दिया गया। बुधवार को कांवड़ियों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई जिसके चलते वन वे को दिल्ली रोड पर भी लागू कर देना पड़ा। टू वे की व्यवस्था में दौड़ रहे वाहन
बुधवार देर शाम टैंक चौराहे से बेगमपुल और उसके बाद बेगमपुल से दिल्ली रोड परतापुर बाईपास तक एक तरफ का ट्रैफिक बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में कलश कावड़ इस रास्ते पर दिखाई पड़ रही हैं। दूसरे तरफ के रास्ते पर टू वे की व्यवस्था बना दी गई है। यहां भी अब नेशनल हाईवे की तर्ज पर एक ही रास्ते पर दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन शुरू किया गया है। शहर के भीतर गुरुवार से दिखेगी सख़्ती
48 घंटे में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गुरुवार को और बढ़ेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने शहर की भीतर भी व्यवस्था लगभग पूरी कर ली है। बेगमपुल से शहर के भीतर होते हुए हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर जाने वाले रास्ते पर गुरुवार से वनवे की व्यवस्था सख़्ती से लागू की जा सकती है। इसके लिए कुछ अतिरिक्त ड्यूटी पॉइंट भी तैयार किए गए हैं। गुरुवार रात से फ्री हो सकता है टोल
सिवाया और काशी टोल को लेकर भी गुरुवार को निर्णय लिया जा सकता है। यहां दोनों ही टोल पर कांवड़ियों का सैलाब दिखाई देने लगा है। दिन के समय कांवड़िया यहां एक तरफ पेड़ों की छांव में आराम फरमाते देखे जा सकते हैं। सिवाया टोल पर वर्तमान में जाने वाले रास्ते पर टोल लिया जा रहा है। हरिद्वार की तरफ से आ रहे हैं रास्ते पर टोल मुक्त व्यवस्था है। माना जा रहा है गुरुवार रात से टोल फ्री किया जा सकता है। एसपी बोले- भीड़ तय करेगी आगे की कार्रवाई
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि एकाएक कावड़ मार्ग पर हलचल बड़ी है जिस कारण कुछ रास्तों को समय से पहले वन वे करना पड़ा है। जिस तरह से यह संख्या बढ़ रही है उसके बाद गुरुवार को कुछ और निर्णय लिए जा सकते हैं। शहर के भीतर भी वनवे की व्यवस्था लागू की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *