![]()
गुरुग्राम में गुरुवार की देर रात पुलिस की दीपक नांदल गैंग के साथ बड़ी मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग में पांच बदमाशों को गोली लगी है, जिनमें से चार की मौत हो गई। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने एनकाउंटर में चार शूटरों की मौत की पुष्टि की है। यह घटना सुशांत लोक ए ब्लॉक में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपक नांदल गैंग के शूटरों ने गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे विशाल बेरी को उसी के घर में बंधक बना रखा था। उससे कई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। किसी तरह पीड़ित परिवार पुलिस को सूचना देने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया और चार बदमाशों को मार गिराया, जबकि एक गोली लगने से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुई मुठभेड़… सुशांत लोक एरिया में बदमाशों के होने की सूचना मिली थी एसीपी क्राइम नवीन शर्मा के मुताबिक सुशांत लोक फेस-2 में यह मुठभेड़ हुई है। क्राइम ब्रांच की टीमों को पुलिस कंट्रोल रूप से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियार बंद अपराधियों के होने बारे सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो बदमाशों द्वारा एक व्यवसायी विशाल बेरी के घर पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी गई थी। व्यवयायी को दीपक नांगल गैंग से मिली रही थी धमकी एसीपी क्राइम नवीन शर्मा के मुताबिक इस व्यवसायी को विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल से फिरौती के लिए लगातार संदेश आ रहे थे। क्राइम ब्रांच की ओर से अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई, परन्तु उन्होंने जानलेवा फायरिंग शुरू कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें सभी 5 बदमाशों को गोली लग गई। चार बदमाशों की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल एसीपी क्राइम के मुताबिक इस मुठभेड़ में पांचों को बदमाश घायल हो गए, जिन्हें घेर कर पकड़ लिया गया। सभी को जब एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने 4 बदमाशों को मृत घोषित किया, जबकि एक का इलाज जारी है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश एनकाउंटर में ढेर:गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे को बंधक बना रखा था; 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली
