Headlines

रायगढ़ में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत:पति के साथ विवाद बाद मारपीट से हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मामले में मृतका के पति को थाना ले जाया गया है। जहां पति के साथ विवाद बाद मारपीट से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सूपा में रहने वाले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने से महिला घर के तखत में गिर गई, इससे उसके कान के पास गंभीर चोट पहुंचने की बात सामने आई है। इस दौरान महिला के बेटे ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। ऐसे में तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा थी लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृत महिला के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर के मर्चुरी कक्ष में रखवाया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी वहीं डॉयल 112 की टीम ने मृतका के पति को पुसौर थाना ले जाया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुसौर थाना प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिससे मृतका और उसके पति का नाम व घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है। मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *