दीवार गिरने से 3 की मौत,अधिकारी परिजनों से मुलाकात की:मिर्जापुर में डिप्टी सीएम से बात कराने का प्रयास, प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा




मिर्जापुर के मड़िहान तहसील क्षेत्र में 20 अगस्त की रात बारिश के दौरान दीवार गिरने से दंपती समेत तीन लोगों की मौत के बाद मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रदेश के डिप्टी सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने रजौहा और बभनी थपनवा गांव पहुंचकर परिजनों का हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मड़िहान के एसडीएम संतोष कुमार ओझा, तहसीलदार एके पांडेय और राजस्व विभाग की टीम दोनों गांवों में पहुंची। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से हादसे की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। टीम ने परिवारों की मौजूदा स्थिति और उनकी तत्काल जरूरतों के बारे में भी जानकारी जुटाई। डिप्टी सीएम से बात कराने का प्रयास एसडीएम ने अपने मोबाइल फोन के जरिए पीड़ित परिजनों की डिप्टी सीएम से सीधे बातचीत कराने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो सका। इसके चलते परिजनों की डिप्टी सीएम से बातचीत नहीं हो पाई। अधिकारियों ने कहा कि शासन स्तर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की टीम राहत और सहायता से जुड़ी प्रक्रिया पर भी नजर बनाए हुए है। विधायक भी कर चुके हैं मुलाकात इससे पहले मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था। हादसे के बाद अजय पटेल और अशोक कुमारी समेत दोनों परिवारों के सदस्य सदमे में हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी जरूरतों के अनुसार शासन की ओर से उपलब्ध सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *