![]()
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। नाबालिग ने सोमवार को नौरोजाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके पिता इलाज कराने के लिए बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर गांव के दो युवक जबरन घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की उम्र लगभग 16 साल है। दोनों आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल के बाद भेजे गए जेल शिकायत मिलते ही पुलिस ने 25 साल के संजय सिंह और दशरथ गोंड नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गांव में ही मजदूरी और रोजगार की तलाश करते थे। मंगलवार को लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
उमरिया में 16 साल की लड़की से गैंगरेप:परिजन घर से बाहर गए थे, दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
