Headlines

दुनिया की 50% सबसे कमाऊ फिल्मों पर डिज्नी का कब्जा:9500 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 26% फिल्में सुपरहीरो की




भारत सहित दुनियाभर में हर साल करीब 10 हजार फिल्में बनती हैं। लेकिन इनमें से बहुत कम वर्ल्डवाइड अच्छा बिजनेस कर पाती हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनिया में अब तक केवल 64 फिल्में 1 अरब डॉलर यानी करीब 9,600 करोड़ रुपए की कमाई पार कर सकी हैं। इनमें से भी आधे से ज्यादा (33 फिल्में) डिज्नी से जुड़ी हैं। मेगा कमाई करने वाली 17 फिल्में सुपरहीरो पर आधारित हैं। इसके अलावा तीन चौथाई फिल्मों में असाधारण (लार्जर दैन लाइफ) किरदार हैं। अवतार, एवेंजर्स, स्पाइडर-मैन, स्टार वॉर्स, जुरासिक वर्ल्ड और हैरी पॉटर जैसी फिल्मों की सफलता बताती है कि दर्शक सिर्फ कहानी देखने नहीं, बल्कि एक ऐसी दुनिया में जाने के लिए सिनेमाघर पहुंचते हैं जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से बहुत बड़ी है। कमाई: 19 हजार करोड़ के क्लब में शामिल 8 फिल्में फिल्म – रिलीज- कमाई (रुपए) अवतार – 2009 – 28,000 करोड़ एवेंजर्स: एंडगेम – 2019 – 26,800 करोड़ अवतार: द वे ऑफ वाटर – 2022 – 22,350 करोड़ ने झा – 2 2025 21,700 करोड़ टाइटैनिक -1997 – 21,600 करोड़ स्टार वार्स: एपिसोड VII – 2015 – 19,800 करोड़ एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर – 2018 – 19,600 करोड़ स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे – 2026 – 19,500 करोड़ असाधारण किरदार क्यों खींचते हैं दर्शकों को? क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट रॉबिन रोसेनबर्ग के मुताबिक ‘सुपरहीरो की कहानियां मुश्किल परिस्थितियों से निपटने, जीवन के अर्थ तलाशने और अपनी क्षमताओं का अच्छा इस्तेमाल करने का मॉडल दे सकती हैं। दर्शक इनमें अपने जीवन के संघर्षों और बदलावों को देखते हैं।’ भारत की टॉप 5 फिल्मों में से 4 में दिखे बड़े किरदार भारत में सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली टॉप 5 फिल्में हैं दंगल, बाहुबली द कन्क्लूजन, आरआरआर, केजीएफ और जवान। इनमें से दंगल को छोड़कर बाकी सभी 4 फिल्में कहीं न कहीं लार्जर दैन लाइफ कैरेक्टर या सुपरहीरो के कैरेक्टर को दिखाती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *