Headlines

हरोली में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का शिलान्यास:डिप्टी सीएम बोले-5 करोड़ आएगी लागत, ड्राइविंग टेस्ट-पासिंग सुविधा एक जगह मिलेगी




हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का शिलान्यास किया। इसका निर्माण नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्टेशन में आधुनिक मशीनों की मदद से वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एटीएस में भारी, हल्के, तिपहिया और दोपहिया वाहनों की जांच के लिए तीन टेस्टिंग लेन बनाई जाएंगी। रोड़ा में पहले से ही ट्रैफिक पार्क मौजूद है, जहां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट लिए जाते हैं। नए स्टेशन के शुरू होने से लोगों को एक ही स्थान पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग की सुविधा मिलेगी। इससे जांच प्रक्रिया को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। जल भवन तक का क्षेत्र ‘न्यू हरोली’ के रूप में विकसित हो रहा उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक का क्षेत्र ‘न्यू हरोली’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट, 10 करोड़ रुपये से सिंथेटिक ट्रैक और 3.50 करोड़ रुपये से सैनिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग भवन और आधारभूत सुविधाओं का करेगा निर्माण डिप्टी सीएम ने बताया कि ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारियां अलग-अलग विभागों को सौंपी गई हैं। लोक निर्माण विभाग भवन और आधारभूत सुविधाओं का निर्माण करेगा, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) स्टेशन के संचालन के लिए जरूरी मशीनरी और तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराएगा। स्टेशन शुरू होने के बाद वाहन मालिकों को फिटनेस जांच और पासिंग के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *