चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में 7 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे स्पेशल वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप का रविवार (11 अक्टूबर) को अंतिम दिन है। पहले चार दिनों में योग्य नागरिकों से नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 के करीब 3,100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने छूटे हुए, युवाओं और पहली बार वोट बनने वाले योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अपने पोलिंग स्टेशनों पर जाकर वोटर रजिस्ट्रेशन और अन्य चुनावी सेवाओं का लाभ उठाएं। उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर 2026 को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद 01-चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र की फाइनल फोटो वोटर लिस्ट जारी की गई थी। हेल्पलाइन 1950 पर ले सकते हैं मदद… यदि किसी योग्य नागरिक का नाम कैंप समाप्त होने के बाद भी वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाता है, तो वे बाद में भी फॉर्म-6 जमा कर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए नागरिक अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं या वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। एब्सेंट-शिफ्टेड-डेड-डुप्लीकेट लिस्ट जांचें लोग बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) पोलिंग स्टेशनों पर अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की लिस्ट सार्वजनिक जांच के लिए प्रदर्शित कर रहे हैं। नागरिक इन सूचियों की जांच कर किसी भी गड़बड़ी की सूचना संबंधित बीएलओ को दे सकते हैं।
Source link
वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप: आज आखिरी दिन, अब तक 3100 फॉर्म-6 जमा
