Headlines

देवरबीजा में पुलिस ने सट्टा खिलाते 2 लोगों को पकड़ा:11,120 रुपए का सामान जब्त, सट्टा-पट्टी, मोबाइल मिले, दोनों आरोपी कोर्ट भेजे गए




बेमेतरा जिले में अवैध जुआ-सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर सेल और चौकी देवरबीजा पुलिस की संयुक्त टीम ने सट्टा खिलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1,120 रुपए नकद, दो टच स्क्रीन मोबाइल, सट्टा-पट्टी और पेन जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11,120 रुपए बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर रेड पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को चौकी देवरबीजा पुलिस को सूचना मिली थी कि देवरबीजा निवासी केशव चौहान और ग्राम कोदवा निवासी अनवर खान दुकान के सामने लोगों से रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा और चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। अलग-अलग नंबरों पर लगवा रहे थे दांव पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अलग-अलग नंबरों पर रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी के जरिए जुआ खिला रहे थे। मौके से 1,120 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी और पेन बरामद किए गए। जुआ अधिनियम के तहत केस, दोनों जेल भेजे मामले में चौकी देवरबीजा, थाना बेमेतरा में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में केशव चौहान (42), निवासी देवरबीजा और अनवर खान (53), निवासी कोदवा, थाना साजा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *