Headlines

देवरिया में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की शटरिंग गिरी:बाल-बाल बचे राहगीर, सुरक्षा मानकों पर सवाल




देवरिया के भटनी में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की शटरिंग ढलाई के दौरान अचानक टूटकर नीचे गिर गई। हादसा गुरुवार सुबह करीब सात बजे बाईपास स्थित 115 गेट के पास हुआ। गनीमत रही कि शटरिंग की चपेट में कोई मजदूर या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आरओबी के दक्षिणी हिस्से में शटरिंग गिरते ही निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बुधवार से ओवरब्रिज के एक हिस्से में ढलाई का काम चल रहा था। जिस स्थान पर आरओबी का निर्माण हो रहा है, वहां से राहगीरों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में शटरिंग टूटने की घटना ने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर काम कर रहे कुछ मजदूरों के सुरक्षा उपकरण नहीं पहनने की बात भी सामने आई है। सुरक्षा नेट नहीं लगाए जाने पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से में ढलाई का काम चल रहा है, लेकिन उसके नीचे सुरक्षा नेट नहीं लगाया गया है। उनका कहना है कि निर्माण सामग्री या उपकरण गिरने की स्थिति में सुरक्षा नेट राहगीरों और मजदूरों को बचाने में मददगार हो सकता है। लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन कराने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम की ओर से कराया जा रहा है। शटरिंग टूटने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी तकनीकी जांच के बाद ही घटना का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *