Headlines

कोटपूतली में 30 घंटे में 29 एमएम बारिश:पावटा में सड़कों पर भरा डेढ़ फीट तक पानी, 8 दिन में 116 एमएम बारिश दर्ज




कोटपूतली में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर सहित आस-पास के कई क्षेत्रों में सड़कें डूबी नजर आई। पावटा और जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले 30 घंटों में क्षेत्र में 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अगस्त महीने में अब तक कुल 116 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हो चुकी है। शहर में जलभराव से आवागमन प्रभावित कोटपूतली के निचले इलाकों और कई सड़कों पर बारिश का पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब नजर आईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतें हुईं। पावटा नगर पालिका के अंबेडकर पार्क के पास पुराना रोड पर बारिश के बाद जल जमाव होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां करीब डेढ़ फीट तक पानी भरा है। वहीं रामपुरा राजकीय स्कूल के सामने गुजरने वाली एमडीआर सड़क पर भी बारिश के बाद से यही हाल है। खरीफ फसलों के लिए लाभदायक कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। इससे बाजरा, मूंग और उड़द सहित अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। हालांकि, विशेषज्ञों ने किसानों को खेतों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने कहा है कि अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि जलभराव के कारण फसलों को कोई नुकसान न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *