Headlines

देहरा में 5 नए ग्रामीण रूटों पर बस सेवा शुरू:विधायक कमलेश ठाकुर ने दिखाई झंडी, बोलीं- अभी 5 परसेंट ही शगुन लौटाया है




देहरा बस स्टैंड से HRTC की पांच नई ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं मंगलवार को विधायक कमलेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कीं। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि वह ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू’ नहीं बनेंगी। उन्होंने कहा, ‘अभी तो 5 परसेंट ही शगुन लौटाया है।’ अगले एक-दो दिन में दो और बसें चलाने की तैयारी है। फिलहाल, इन नए रूटों पर बसों का संचालन ट्रायल बेसिस पर हो रहा है। रूट और समय-सारिणी यात्रियों की जरूरतों के हिसाब से तय की जा रही है। ये बसें देहरा से लंज (लुणसु, धार), सकरी से ढलियारा (हरिपुर, खैरियां, देहरा), देहरा से नादौन (नेहरन पुखर, बलाहर, परागपुर, कालेश्वर महादेव), देहरा से धन्नोटू (बड़ा) और देहरा से भरवाईं (हारमिटा, नलसुहा, सूखाहर, चलाली) चलेंगी। एक-दो दिन में दो और बसें चलाने की तैयारी
उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल बसों के रूट और टाइमिंग ट्रायल के आधार पर चल रहे हैं। संचालन के व्यावहारिक अनुभव के अनुसार रूट और समय-सारिणी को व्यवस्थित किया जाएगा।

धंगड़ में स्वागत समारोह, स्पडू ब धार में सुनेंगी जनसमस्याएं
बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद विधायक कमलेश ठाकुर दोपहर एक बजे धंगड़ पंचायत में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी। इसके उपरांत वह स्पडू ब धार पंचायत में पहुंचकर स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगी।

इस दौरान क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से लोगों को स्वागत समारोह और जनसमस्या सुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

ग्रामीण रूटों पर बस सेवाओं की शुरुआत और दो अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी से क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन सुविधा का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, नए रूटों की अंतिम समय-सारिणी ट्रायल के बाद तय की जाएगी। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निष्ठा चम्वयाल, उपाध्यक्ष किरण, वार्ड सदस्य उपासना एवं किरण शर्मा, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक सुनील कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव इन्द्र शर्मा, सचिव आशा डडवाल, बलजीत डडवाल, राज कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित ठाकुर, पूर्व प्रधान रंजना नरोतरा, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय, वनमंडलाधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी करतार चन्द, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोज शर्मा तथा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *